प्रशासनिक कार्य
1. निजी सचिव, राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर की वर्ष 2016-17 की डीपीसी का आयोजन किया जा चुका हैं. 2. अति . निजी सचिव, राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर की वर्ष 2015-16 तक की डीपीसी का आयोजन किया जा चुका है. वर्ष 2016-17 हेतु पूर्ण अनुभव प्राप्त निजी सहायक उपलब्ध नहीं होने से इस वर्ष की डीपीसी का आयोजन नही किया गया है. 3. निजी सहायक, राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर की वर्ष 2015-16 तक की डीपीसी का आयोजन किया जा चुका है. वर्ष 2016-17 के डीपीसी के आयोजन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है. 4. मण्डल के सहायक कार्यालय अधीकक्ष पद की वर्ष 2015-16 तक की डीपीसी का आयोजन किया जा चुका है. वर्ष 2016-17 हेतु लिपिक ग्रेड- I की दिनांक 01.04.2016 की स्थिति की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन होने के पश्चात इस वर्ष की डीपीसी का आयोजन किया जा सकेगा. 5. राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के कार्यालय अधीकक्ष की वर्ष 2015-16 की डीपीसी का आयोजन किया जा चुका है. वर्ष 2016-17 हेतु पूर्ण अनुभव प्राप्त सहायक कार्यालय अधीकक्ष उपलब्ध नहीं होने से अनुभव में शिथीलन हेतु राज्य सरकार को लिखा गया है. शिथीलन प्राप्त होने पर इस वर्ष की डीपीसी का आयोजन किया जा सकेगा. 6. मण्डल के लिपिक ग्रेड -II पद की वर्ष 2010-11 से 2011-12 तक रिव्यू एवं वर्ष 2012-13 से 2014-15 की नियमित डीपीसी का आयोजन कराया जा चुका है.वर्ष 2012-13 से 2014-15 में उपलब्ध कैडर रिव्यू एवं रिव्यू डीपीसी से प्रभावित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के उपलब्धता के आधार पर वर्ष 2013-14 से 2014-15 की रिव्यू डीपीसी के आयोजन के संबंध में राजस्व (ग्रुप- I) विभाग जयपुर से अनुमति चाही जा रही है. अनुमति प्राप्त होने पर ही उक्त वर्षो की रिव्यू डीपीसी एवं आगामी वर्ष की नियमित डीपीसी का आयोजन कराया जा सकेगा. 7. मण्डल के लिपिक ग्रेड- I के वर्ष 2010-11 से 2012-13 की रिव्यू एवं वर्ष 2013-14 से 2015-16 तक की नियमित डीपीसी का आयोजन कराया जा चुका है. वर्ष 2012-13 से 2015-16 की डीपीसी के फलस्वरूप पद परित्याग किये जाने पर उक्त वर्षो की रिव्यू डीपीसी की अनुमति राजस्व (ग्रेड- I) विभाग जयपुर से अनुमति चाही जा रही है. अनुमति प्राप्त होने पर ही उक्त वर्षो की रिव्यू डीपीसी एवं आगामी वर्ष की नियमित डीपीसी का आयोजन कराया जा सकेगा. वरिष्ठता सूचियॉं:- 1. राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर की शीघ्रलिपिक , निजी सहायक, वरिष्ठ निजी सहायक व निजी सचिव तथा सहायक कार्यालय अधीक्षक की दिनांक 01.04.2016 की स्थिति की अंमित वरिष्ठता सूचियां जारी की जा चुकी है. राजस्व मण्डल अजमेर एवं जिला कलक्टर कार्यालयों, भू-प्रबंध विभाग , उपनिवेशन विभाग एवं संभागीय आयुक्त कार्यालयों के कार्यालय अधीकक्ष कम सहायक प्रशासनिक अधिकारी की दिनांक 01.04.2015 की स्थिति की समेकित अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. 2. राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के लिपिक ग्रेड- I की दिनांक 01.04.2010 तक की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जा चुकी है. रिव्यू एवं नियमित डीपीसी के उपरान्त पद परित्याग किये जाने के कारण रिव्यू डीपीसी की अनुमति राजस्व (ग्रुप- I) विभाग जयपुर से अनुमति चाही जा रही है. अनुमति प्राप्त होने पर ही उक्त वर्षों की रिव्यू डीपीसी एवं आगामी वर्ष की नियमित डीपीसी का आयोजन कराया जा कर उक्त वर्षों की वरिष्ठता सूची जारी किया जाना संभव होगा. 3.राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के लिपिक ग्रेड- I की दिनांक 01.04.2016 तक की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी की जा चुकी है. वरिष्ठता सूची में आ रही विसंगति के संबंध में राजस्व (ग्रुप- I) विभाग जयपुर से मार्गदर्शन चाहा जा रहा है, प्राप्त होने पर अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी जायेगी. 4. राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के जमादार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं वाहन चालकों की दिनांक 01.04.2016 की स्थिति की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी की जा चुकी है.
Responsible Officer : Dy.Registrar (Admn)
|