कम्प्यूटर शाखा

कम्‍प्‍यूटर शाखा 

कम्‍प्‍यूटर शाखा के प्रभारी अधिकारी संयुक्‍त निदेशक (सिस्‍टम एनालिस्‍ट) श्री ओ.पी. बंसल हैं. शाखा में उप निदेशक (ए.सी.पी.) का एक रिक्‍त पद है, दो प्रोग्रामर एवं 7 सूचना सहायक तथा एक वरिष्‍ठ लिपिक पदस्थापित हैं।

शाखा द्वारा निम्नांकित कार्य सम्पादित किये जाते हैं|

मण्डल के न्यायिक कार्यों का कम्‍प्‍यूटराइजेशनः

मण्डल में न्यायिक कार्य जिसमें प्रकरण के प्रस्‍तुतीकरण से लेकर निस्तारण तक कार्यवाही का संचालन आर.सी.एम.एस. सॉफ्टवेयर पर कराया जाता है। सॉफ्टवेयर में समय-समय पर मण्डल की आवश्यकतानुसार बदलाव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जयपुर से समन्वय स्थापित कर कराये जाते हैं। आर.सी.एम.एस. सॉफ्टवेयर पर प्रतिदिन लगभग 50 से 75 नये वादों का इन्द्राज निबंधक कोर्ट में किया जाता है तथा प्रतिदिन विभिन्‍न न्‍यायालयों में लगने वाले 2000 प्रकरणों की आगामी तिथि की फीडिंग का कार्य भी किया जाता है। वर्तमान में मण्डल में वादों के शीघ्र निस्‍तारण हेतु आर.सी.एम.एस. सॉफ्टवेयर पर दो डीबी, 5एसबी,एवं 1 एसबी रेफरेन्‍स बेन्‍च का प्रतिदिन गठन किया जाता है

आरसीएमएस में आईटी मैन पावर का इस्तेमाल / संलग्न

एक सिस्टम एनालिस्‍ट (संयुक्त निदेशक), दो प्रोग्रामर के साथ आरसीएमएस को लागू करने और दैनिक आईटी गतिविधियों को पूरा करने के पर्यवेक्षण, कमांडिंग, मेनटेनेन्‍स करते है।

रजिस्ट्रार कोर्ट में कुल 4 सूचना सहायक कार्यरत है :-

1.    3 सूचना सहायक रजिस्ट्रेशन के लिए,

2.    1 सूचना सहायक अगली सुनवाई की दिनांको को फीड करने के लिए

फीडबैक रूम में कुल 3 कार्मिक कार्यरत है :-

1.    1 सूचना सहायक तीन एसबी अदालतों की अगली सुनवाई की तारीखों को फीड करने के लिए।

2.   1 संविदाकर्मी सेवानिवृत्त कार्मिक शेष तीन एसबी अदालतों की अगली सुनवाई तिथियों को फीड करने के साथ-साथ जारी नोटिसों को आयोजित करते है।

3.    1 वीसी ऑपरेटर भी उसके फ्री समय में कैंप और डीबी की अगली सुनवाई तिथियों को फीड करने में सह्योग करता है

 Cause लिस्ट में कुल 1 स्टॉफ कार्यरत है :-

1 सूचना सहायक Cause सूची और एडिशनल cause सूची निर्माण का कार्य करने हेतु

आर.सी.एम.एस. में अगले माह में
किये जाने वाले कार्य-

• अदालत के मामले के फैसलो का आगे के उपयोग के लिए निर्णय जिस्ट की लिस्टिंग यानी आरआरडी generate करना

• आधिनस्थ राजस्व अदालतों से प्राप्त राजस्व न्यायिक प्रकरणों की प्राप्तियों को आर.सी.एम.एस के माध्यम से संधारण

• नोटिस और तलवी का कार्यान्वयन और प्रशिक्षण

• वकीलो द्वारा ऑनलाइन केस पंजीकरण के लिए अनुरोध फॉर्म

न्‍यायालय कम्‍प्‍यूटराइजेशन के तहत निम्‍नलिखित महत्‍वपूर्ण कार्य सम्पादित किये जाते हैं- 

(अ) बार कोड प्रणालीः

शाखा द्वारा मण्‍डल में लंबित प्रकरणों का बार कोड प्रणाली के क्रियान्‍वयन संबंधी कार्यवाही की गई। मण्‍डल में लगभग 64000 लंबित प्रकरण है। प्रतिदिन लगभग 2000 प्रकरणों को विभिन्‍न बैंचों में लगाया जाता है, इस हेतु प्रतिदिन केस फाइले केन्‍द्रीय कक्षों से कॉजलिस्‍ट शाखा के माध्‍यम से बैंच तक जाते हैं एवं इसी प्रकार वापस केन्द्रीय कक्षों में लाये जाते हैं। इस पूरे संचालन में कई बार केस फाइल समय पर बैंच तक नहीं पहुंचती है अथवा गलत स्‍थान पर पहुंच जाती है। इस समस्‍या के समाधान हेतु मण्‍डल द्वारा प्रत्‍येक वाद को उसके वर्ष के अनुसार रंगीन कवर पेज जिसमें केस का सम्‍पूर्ण विवरण एवं बार कोड लगाये गये हैं, जिससे केस सही केन्‍द्रीय कक्षों में संधारित किये जा सके. बार कोड की प्रणाली से संबंधित केन्‍द्रीय कक्ष द्वारा वाद फाइल को कॉजलिस्‍ट शाखा में भेजने से पूर्व उसका बार कोड स्‍केनर के माध्‍यम से आर.सी.एम.एस. पोर्टल में स्केन (दर्ज) कर कॉजलिस्‍ट शाखा में भेजा जाता है जिनके द्वारा सभी केन्‍द्रीय कक्षों से प्राप्‍त फाइलों को पुनः बार कोड स्केनर से आर.सी.एम.एस. पोर्टल द्वारा स्‍केन कर बैंच तक भेजा जाता है एवं इसी प्रकार बैंचों से फाईलों को स्‍केन कर केन्‍द्रीय कक्षों तक भेजा जाता है। इस प्रक्रिया से यदि केन्‍द्रीय कक्षों से कोई फाइल यदि नहीं भेजी गई है तो उसकी सूचना तुरन्त प्राप्‍त हो जाती है तथा बैंच द्वारा केस फाईल के रिजर्व करने की सूचना भी प्राप्‍त हो जाती है। 

(ब) आर.आर.डी. का कम्‍प्‍यूटरीकरणः-

बोर्ड इंट्रा सॉफ्टवेयर (इन्‍ट्रानेट) पर 1955 से नवंबर 2018 तक सारे आर.आर.डी. केसेज के हेड नोट कम्‍प्‍यूटर में फीड किए जा चुके हैं। यह सारे केसेज सी.डी. पर भी उपलब्‍ध हैं।

(स) वर्थ रिर्पोटिंग निर्णय- 

इसके अन्तर्गत मा. सदस्‍यों द्वारा दिये गये सभी निर्णयों को वेबसाईट पर अपलोड किया जाता है एवं वर्थ रिपोर्टिंग केसेज को अलग से प्रदर्शित किया जाता है।

(द)  मंडल की विभिन्‍न शाखाओं को टेक्निकल सपोर्ट-

(1) बोर्ड अधिकारियों और कर्मचरियों के आईटी hardware रखरखाव और तकनीकी सहायता -संयुक्त निदेशक (जेडी) के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में एक प्रोग्रामर तथा एक सूचना सहायक के साथ, और एक ए.एम.सी फर्म व्यक्ति इस कोर आईटी गतिविधि को प्रतिदिन संचालित करने में लगे है।

राजस्व बोर्ड में हार्डवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर 137 से अधिक कंप्यूटर (लगभग 80 कंप्यूटर 8 वर्ष पुराने), 126 प्रिंटर (लगभग 75 प्रिंटर 8 वर्ष पुराने), 95 यूपीएस (लगभग 60 यूपीएस 8 वर्ष पुराने), और 150 से अधिक नेटवर्क आईपी पॉइंट्स के साथ राजस्व मंडल के नेटवर्क का बुनियादी ढांचा उप्लब्ध है। दैनिक आवश्यकता के अनुसार नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार किया जाता है। 

बोर्ड-वेबसाइटः-

मण्डल की इंटरनेट वेबसाइट (http://landrevenuenew.rajasthan.gov.in/bor) को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जयपुर द्वारा जारी वेबसाईट गाइड लाईन्‍स के अनुसार अद्यतित किया जाता है। इसके अतिरिक्‍त निम्‍नलिखित जानकारी को भी मण्डल की वेबसाइट में शामिल किया गया है।

(1) वेबसाइट रखरखाव और दस्तावेज / निविदा बोलियां / आदेश / परिपत्र इत्यादि अपलोड करना:संयुक्त निदेशक (जेडी) के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में, जो वेबसाइट के नोडल अधिकारी हैं, एक प्रोग्रामर तथा एक सूचना सहायक, दैनिक स्तर पर सभी शाखाओं से प्राप्त दस्तावेज / निविदा बोलियां / आदेश / परिपत्र इत्यादि को अपलोड कर रहे हैं।


(2) नागरिक अधिकार पत्र से संबंधित जानकारीः 

इसके अन्तर्गत राजस्व, कलक्टर, उपखंड अधिकारी, तहसील स्तर से संबंधित नागरिक अधिकार पत्र से संबंधित जानकारी का वेबसाइट पर प्रकाशन किया गया है।

(3) सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारीः 

इसके अन्तर्गत राजस्व मंडल के कार्यप्रणाली का विषयवार विवरण दिया गया है।

(4) आर.टी.एस. सिविल लिस्‍ट का संधारणः

नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार से संबंधित स्‍थानान्‍तरण आदेशों को वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार से संबंधित सिविल लिस्ट, जिसमें जिलेवार अथवा सम्‍पूर्ण राज्‍य में पदस्‍थापित तहसीलदार/नायब तहसीलदार की जानकारी पदस्‍थापन दिनांक एवं स्‍थानान्‍तरण दिनांक सहित मिल जाती है।

 (5) मण्डल वेबसाईट पर फोटो दीर्घा- 

इसके अंतर्गत मण्डल में समय-समय पर होने वाले कार्यक्रमों, मा. अध्यक्ष महोदय के समय-समय पर संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर कार्यालय के किये गये निरीक्षण, मण्डल के पूर्व मा. अध्यक्षगणों तथा अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवानिवृति इत्‍यादि की फोटो का मण्डल की वेबसाईट पर प्रकाशन किया जाता है।

(6) डी.आई.एल.आर.एम.पी.-

इसके अंतर्गत इस शाखा द्वारा भेजे गये जमाबंदी का सेग्रीगेशन, मोडर्न रिकोर्ड रूम एवं केडिस्‍ट्रल मेप का डिजिटाईजेशन से संबंधित समस्‍त दस्‍तावेज/पत्र/आदेश का संधारण/अपडेशन मण्‍डल की वेबसाईट पर किया जाता है। 

बोर्ड इंट्रानेट सॉफ्टवेयर-

मण्डल की शाखाओं से संबंधित जानकारी सभी अधिकारियों/शाखाओं को उपलब्ध/अद्यतन करने हेतु इंट्रानेट सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इसके माध्यम से आर.टी.एस. स्थानांतरन/पद्स्थापन, विभागीय जांच, ए.सी.आर. कार्य) की सूचना अपडेट की जा सकती है, साथ ही लाईब्रेरी में पुस्तकों की सूचना इत्यादि भी इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है, जिन्हें समय-समय पर आदिनांक तक अपडेट किया जाता है।

बोर्ड इंट्रा सॉफ्टवेयर maintainance , support और partial upgradation:2005 में classic ASP में एक बोर्ड इंट्रा सॉफ्टवेयर इनहाउस विकसित किया गया था, जिसका रख रखाव का कार्य एक प्रोग्रामर एक सूचना सहायक के द्वारा किया जाता है! इस सॉफ्टवेयर में निम्न कार्य सम्पादित किये जाते है!

आरटीएस कैडर मैनेजमेंट

  • पोस्टिंग स्थानांतरण,
  • आरटीएस डीई / पीई
  • आरटीएस एसीआर

इसके अतिरिक्त पुस्तकालय, रसीद प्रेषण और फसल, वर्षा गिरने और पशु सांख्यिकी के भी सॉफ्टवेयर मॉड्यूल बने हुये है- यह मॉड्यूल केवल मंडल के संखियिकी अनुभाग द्वारा उपयोग किया जाता है।सदस्यों के लिए बोर्ड इंट्रा सॉफ्टवेयर में अदालत के केस फैसले भी अपलोड किए जाते हैं  

टच स्क्रीन की सुविधाः-

आर.सी.एम.एस. पोर्टल के माध्‍यम से बैंकों में स्‍थापित ए.टी.एम. मशीन की भांति मण्डल परिसर में टच स्‍क्रीन मशीन की स्‍थापना की गई है, जोकि राजस्‍व वादों की जानकारी हेतु लगाई गयी है। इसके माध्‍यम से प्रार्थी/अप्रार्थी, अधिवक्‍ताओं एवं इनके अधीनस्‍थ कर्मचारियों द्वारा अपनी अंगुलियों के स्‍पर्श से वाद संख्‍या एवं वर्ष कम्प्‍यूटर में फीड कर अपने वाद की सम्‍पूर्ण जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है। यह प्रणाली इतनी सरल एवं सुविधाजनक है कि इसे कोई भी व्‍यक्ति, जिसे कम्‍प्‍यूटर का बिल्‍कुल भी ज्ञान न हो, प्रयोग में ला सकता है. अपने वाद स्‍वयं प्राप्‍त कर सकता है एवं इस हेतु मण्‍डल के किसी भी कर्मचारी के पास जाने की आवश्‍यकता नहीं है।

वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग का आयोजनः

माननीय अध्‍यक्ष महोदय एवं निबन्धक द्वारा समय-समय पर जिलों में कार्यरत अधिकारियों को दिशा निर्देश एवं प्रगति की जानकारी हेतु मंडल मे स्थपित वी.सी. कक्ष से वीसी का आयोजन किया जाता है।

कम्प्यूटर स्टोर संचालन:-

    कम्प्यूटर शाखा द्वारा मंडल की विभिन्न शाखाओं मे कम्प्यूटर सामग्री विवरण हेतु एक कम्प्यूटर स्टोर का भी कम्प्यूटर स्टोर प्रभारी अधिकरी- प्रोग्रामर द्वारा संचालित किया जाता है जो कि विभिन्न शाखाओ को समय समय पर आवश्कतानुसार कम्प्यूटर समग्री जारी कर नियमानुसार इंद्राज करता है

अन्य कार्य आईटी सम्बंधित कार्य:-

(1)पुराने कम्प्यूटर हार्डवेयर की नीलामी प्रक्रिया: - फ़ाइल पर नीलामी के लिए इन वस्तुओं को सूचीबद्ध, क्रमांकित किया गया है एव DOITC भी  IT Policy कें अनुसार नीलामी प्रकिर्या कम्प्यूटर स्टोर प्रभारी अधिकारी प्रोग्रामर को करने हेतु भिजवयी गयी है

(2) दैनिक सभी sections से प्राप्त बड़ी मात्रा में प्राप्त ईमेल स्कैन किए जाते हैं और विभिन्न गंतव्य शाखा प्रभारीयो/निबंधक मोह्दया को भेजे जाते हैं, साथ ही विभिन्न विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों से प्राप्त ईमेल भी प्रिंट और वितरित किए जाते हैं।

(3) Cause सूची और ई-मेल वितरण आईटी शाखा द्वारा ही किया जाता है

 

Date of Last Update: 21.12.2018

Responsible Officer: System Analyst (Joint Director)